chole ki sabji recipe in hindi | हलवाई जैसी छोले की रेसिपी बनाना सीखें

 छोले की सब्जी देखने में गजब और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है, इसे आपमें  में से बहोत लोगों इसे रेस्टोरेंट & शादियों में  में चखा होगा और घरपर बनाने की कोशिश भी की होगी लेकिन उस सब्जी जैसा नहीं बना पाए होगे तो घबराए नही आज मैं आपको सिखाऊंगा छोले की सब्जी केसे बनई जाते हैं वह भी रेस्टोरेंट & शादियों जैसी|बस कुछ मसाले और सही तरीके हो तो आप बिल्कुल रेस्टोरेंट & शादियों जैसा छोला घर पर बना सकते हैं |  जिसे आप फुर्सत के समय बनाकर दिन भर की थकान से छुटकारा पा सकते हैं, क्योंकि इसे खाने पर इसके स्वाद से आपकी सारी थकावट दूर हो जाएगी |दोस्तो एक खास  बात जब भी आपको छोले की सब्जी  बनानी हो तो एक दिन पहले ही सफेद चने को भिगोना परता ही जिससे छोले मुलायम हो जाए ।

https://zionrecipe.blogspot.com/2023/01/chole%20ki%20sabji%20recipe%20hindi%20.html

Prep time     Cooking time        Total time
10minutes       20minutes          30minutes


    छोले रेसीपी सामग्री 

  •  5  - लॉन्ग 
  • 5 - काली मिर्च
  •  2 चम्मच - छोला मसाला
  • 1 चम्मच - गरम मसाल 
  •  1 चम्मच - धनिया पाउडर 
  •  1 चम्मच - लाल मिर्च पाउडर 
  •   1 चम्मच - कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  •  ½ चम्मच - अमचूर पाउडर 
  •   2 चम्मच - लहसुन अदरक का पेस्ट 
  •  1 चम्मच - चाय पत्ती 
  •   1 चम्मच - जीरा 
  •   2 - सूखी लाल मिर्च 
  •  1 - बड़ी इलायची 
  • 250 ग्राम - सफेद चना 
  • 4 - प्याज  (3 प्याज़ का पेस्ट और 1 बारीक़ कटी हुई)
  •  2 - टमाटर पेस्ट किया हुआ
  •  1 चम्मच - अनारदाना 
  •  1 इंच का टुकड़ा - दालचीनी 

तड़के के लिए

  • 2 चम्मच - घी 
  • 2 - हरी मिर्च  लम्बे साइज़ में बिच से काट कर 
  • अदरक कसी हुई थोड़ी सी



    बनाने की विधि

  1. सबसे पहले सफेद चने को एक रात पहले पानी में भिगो देंगे, अब दूसरे दिन कुकर में फुले हुए चने और पानी डालेंगे, फिर इसमें आधी छोटी चम्मच नमक आधी छोटी चम्मच हल्दी उसी के साथ एक सूती कपड़े में एक चम्मच के करीब चाय पत्ती डालकर पोटली बना लेंगे और इसे भी कुकर में डाल देंगे | 
  2. उसी के साथ एक दालचीनी का टुकड़ा 2 लौंग और 2 काली मिर्ची डालकर कुकर कुकर का कुकर को बंद करके चार से पांच सीटी आने तक उबलने देंगे | मीडियम फ्लेम पर | 
  3. अब चने अच्छी तरीके से फूल गए होंगे तो गैस को बंद करके इसे छानकर पानी से चने को अलग कर देंगे | 
  4. उस पानी को रख लेंगे, चाय पत्ती की पोटली निकालकर साइड में रख देंगे | 
  5. अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करेंगे तेल की गर्म होते ही जीरा, काली मिर्च, हरी इलायची बड़ी इलायची डालकर चटकने देंगे | 
  6. यह जैसे ही भून जाएगा, प्याज वाला पेस्ट डालकर उसे भी भून लेंगे प्याज़ के भून जाने पर लहसुन – अदरक का पेस्ट डालकर उसे भी चलाते हुए 1 से 2 मिनट के लिए भून लेंगे | 
  7. अब उसी के साथ नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर पाउडर, धनिया पाउडर डालकर चलाते हुए लगातार करछी से तब तक भूनेंगे, जब तक किनारों से तेल छूटने ना लगे | 
  8. गैस का आज मीडियम टू हाय रखेंगे, जैसे ही मसाले तेल छोड़ने लगेगा इसमें उबले हुए चने डाल देंगे | 
  9. अब इसे मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे, उसके बाद इसमें उबले हुए चने का पानी डाल कर दो से 3 मिनट तक पकाएंगे | 
  10. अब इसमें अमचूर पाउडर और छोले मसाले डालकर मिला देंगे | उसी के साथ हम इसमें अनारदाना, गरम मसाला भी डाल देंगे | 
  11. सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर ढक्कन से ढक कर 5 से 7 मिनट तक पकाएंगेजब तक ग्रेवी थोड़ी सी गाढ़ी ना हो जाए, उसके बाद गैस बंद कर देंगे | 
  12. खाते समय इसमें कटा हुआ नींबू और बारीक कटी हुई प्याज़ डालेंगे , और इसे भठूरे, पूरी या पराठे के साथ सर्व करेंगे | 


Comments

Popular posts from this blog

"How to Perfect the Secret Recipe of Hainanese Chicken Rice at Home"

Alfredo Sauce recipe | Italian creamy pasta recipe

Indian kaju masala recipe | kaju curry recipe